कोरोना ने छीन लिया केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से उनका भाई, दिल्ली एम्स में जितेंद्र बालियान का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर (उप्र)। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई जितेंद्र बालियान का कोविड-19 के कारण दिल्ली के एम्स में मंगलवार को निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। जितेंद्र, संजीव बालियान के रिश्ते के भाई थे। उत्तर प्रदेश में हाल में हुए पंचायत चुनाव में वह मुजफ्फरनगर जिले के कुटबा गांव के प्रधान चुने …

मुजफ्फरनगर (उप्र)। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई जितेंद्र बालियान का कोविड-19 के कारण दिल्ली के एम्स में मंगलवार को निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी। जितेंद्र, संजीव बालियान के रिश्ते के भाई थे।

उत्तर प्रदेश में हाल में हुए पंचायत चुनाव में वह मुजफ्फरनगर जिले के कुटबा गांव के प्रधान चुने गए थे। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान जितेंद्र कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था।

संबंधित समाचार