लखीमपुर खीरी: तेंदुए ने हमला कर वनकर्मी समेत चार लोगों को किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। दुधवा बफर जोन की धौरहरा रेंज में शौच को गए बुजुर्ग पर तेंदुआ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसे बचाने दौड़े दो अन्य लोगों को भी जख्मी कर गन्ने के खेत में जाकर छुप गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत में कांबिंग शुरू की तो …

लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। दुधवा बफर जोन की धौरहरा रेंज में शौच को गए बुजुर्ग पर तेंदुआ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसे बचाने दौड़े दो अन्य लोगों को भी जख्मी कर गन्ने के खेत में जाकर छुप गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत में कांबिंग शुरू की तो वाचर को घायल कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। ईसानगर पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों को अलग कर देर शाम तक खेत पर नजर बनाए हुए थी।

मंगलवार को सुबह करीब 6 बजे ईसानगर क्षेत्र के दामू बेहड़ मजरा चंद्रासा कला निवासी खुशाल (70) खेत में शौच को गए गए थे। खुशाल पर तेंदुए ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर थोड़ी दूर पर मौजूद देश्वरी व खरदूषण दौड़कर पहुंचे तो तेंदुआ ने इन दोनों को भी घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर गांव वाले लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। ग्रामीणों को देख तेंदुआ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया।

सभी घायलों को पीएचसी ईसानगर में भर्ती कराया गया। तेंदुए के हमले की सूचना पाकर वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह, वन रक्षक सतीश मिश्रा, वाचर विवेक समेत अन्य कर्मचारी पहुंच गए और गन्ने के खेत में काम्बिंग शुरू कर दी। इसी बीच तेंदुआ ने उन पर भी हमला कर दिया जिसमें वाचर विवेक घायल हो गया। ईसानगर थाने के निरीक्षक घनश्याम राम पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए और लोगों को गन्ने के खेत से दूर कर रास्तों पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया। पड़ोसी जनपद बहराइच के मोतीपुर रेंज से वन विभाग की एक टीम भी घटना स्थल पर पहुचंकर हालातों पर नजर रखे हुए है। देर शाम तक तेंदुआ के गन्ने से बाहर निकलने का इंतजार किया जा रहा था।

संबंधित समाचार