बरेली: 29 प्रतिशत बुजुर्ग और 84 फीसदी युवाओं ने लगवाई वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से जान को खतरा देख युवा जागरूक हो गए हैं। इस कारण वैक्सीनेशन का प्रतिशत बढ़ गया है। बुजुर्गों के साथ युवा भी बचाव के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में 6500 के लक्ष्य …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण से जान को खतरा देख युवा जागरूक हो गए हैं। इस कारण वैक्सीनेशन का प्रतिशत बढ़ गया है। बुजुर्गों के साथ युवा भी बचाव के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं। जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में 6500 के लक्ष्य के सापेक्ष 6216 युवा मंगलवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे।

केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन के बाद उन्हें टीका लगाया गया। जबकि 6800 लक्ष्य के सापेक्ष 2005 बुजुर्गों ने वैक्सीनेशन करवाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 2772 व शहरी क्षेत्रों में 3444 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया है।

29 प्रतिशत बुजुर्गों ने कराया वैक्सीनेशन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से 45 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए जिले को 6800 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया था। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच जागरूक 3444 लोगों ने टीकाकरण कराया। ग्रामीण इलाकों में 8130 लोगों में 45-59 वर्ष के 367 लोगों को पहली डोज व 39 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 196 लोगों को पहली डोज व 45 को दूसरी डोज लगाई गई। शहरी इलाकों में 6070 लोगों में 45-59 वर्ष में से 1061 लोगों को पहली डोज व 83 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 190 लोगों को पहली डोज व 24 को दूसरी डोज लगाई गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविशिल्ड के 45 वर्ष के अधिक के नागरिकों में 1856 कोविशिल्ड डोज व कोवैक्सीन की 149 डोज लगाई गई है। वहीं, 18 वर्ष से अधिक के युवाओं में 5386 कोविशिल्ड व 830 कोवैक्सीन लगाई गई।

“जिले में कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को लगातार जागरूक कराया जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से लोग अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने आ रहे हैं।” -डॉ. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

संबंधित समाचार