पूरी दुनिया है जिस कोरोना से परेशान, भारत के इन 88 गांवों में नहीं है उसका नामोनिशान, जानिए आखिर क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धमतरी। एक ओर जहां देश समेत पूरी दुनिया कोविड-19 के संक्रमण से जूझ रही है, वहीं छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इसे लेकर राहत भरी खबर यह है कि अब तक जिले के 88 गांव में कोरोना का संक्रमण पहुंच नहीं पाया है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले के सभी चार विकासखंडों …

धमतरी। एक ओर जहां देश समेत पूरी दुनिया कोविड-19 के संक्रमण से जूझ रही है, वहीं छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इसे लेकर राहत भरी खबर यह है कि अब तक जिले के 88 गांव में कोरोना का संक्रमण पहुंच नहीं पाया है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले के सभी चार विकासखंडों में से सिर्फ कुरुद ब्लाक इससे बच नहीं पाया। तीन विकासखंड धमतरी, मगरलोड एवं नगरी क्षेत्र के 88 गांव में कोरोना का संक्रमण नहीं पहुंचा है जबकि कुरूद विकासखंड के 135 गांव इससे अछूता नहीं रहे।

धमतरी ब्लॉक के 148 गांव में से फिलहाल 21 गांव कोरोना से पूरी तरह मुक्त है। मगरलोड ब्लाक के 166 गांव में से 11 गांव में कोरोना नहीं पहुंच सका। इसी तरह नगरी ब्लॉक के 224 गांव में से सर्वाधिक 56 गांव में कोरोना वायरस काफी दूर है। इस संबंध में कलेक्टर जेपी मौर्य का कहना है कि जिन गांव में कोरोना नहीं पहुंचा है ऐसे गांव शहर से काफी दूर हैं। वहां के रहने वाले लोगों का शहरों तक आना जाना कम रहा। प्रशासन की ओर से लगातार गांव-गाव तक जागरूकता अभियान चलाया गया। गांव की निगरानी कराई गई।

ग्रामीणों ने मास्क को महत्व दिया। अपने गांव को सुरक्षित रखने के लिए खुद लॉकडाउन लगाया और गंभीरता से उसका पालन किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीके तुर्रे ने बताया कि गांव के प्रमुख लोगों ने शासन की गाइडलाइन का गंभीरता से पालन करवाया। गांव में आने वाले बाहरी लोगों को जांच कराने के बाद प्रवेश दिया। अनुशासन में रहकर गांव को सुरक्षित रखने की वजह से ही ऐसे गांव कोरोना वायरस से सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया कि जिले के 88 गांव में कोरोना का नहीं पहुंचना उन गांवों के ग्रामवासियों की सजगता और कोरोना वायरस के दुष्परिणाम के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

धमतरी जिले में कुल 643 गांव हैं। पिछले साल 2020 से मई 2021 तक कोरोना संक्रमण के कई दौर आए। इसके बावजूद जिले के 88 गांव में कोरोना वायरस नहीं पहुंच पाया है। उन गांव के लोगों में जागरूकता के चलते ऐसा हुआ है। सामाजिक दूरी का पालन करना, गांव में अपने स्तर पर लाकडाउन लगाना, मास्क पहनना, कोरोना के प्रति सजग रहने के चलते जिले के 88 गांव अब तक महफूज है।

संबंधित समाचार