बहराइच में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शादी का टेंट लगाते समय हुई। करंट की चपेट में आने से मामा समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जिससे शादी का माहौल मातम में बदल गया। क्या है ये पूरा मामला दरअसल बुधवार …

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शादी का टेंट लगाते समय हुई। करंट की चपेट में आने से मामा समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
जिससे शादी का माहौल मातम में बदल गया।

क्या है ये पूरा मामला

दरअसल बुधवार को गांव के ही प्रमोद शुक्ल की पुत्री अर्चना की बारात थी। जिसकी तैयारी में अर्चना के मामा राज कुमार शुक्ल एक दिन पूर्व ही हासुआपारा आ गए थे। जिनका टेन्ट का व्यवसाय भी है। वह सुबह 8 बजे घर के बाहर ईसा हाफिज के खेत में टेन्ट लगा रहे थे। साथ ही उनके भतीजे व अन्य रिश्तेदार सहित गांव के लोग भी उनका सहयोग कर रहे थे।

उसी वक्त खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से टेंट का खम्भा छू गया। उस समय विद्युत आपूर्ति हो रही थी। जिसके चपेट में आकर छह लोग झुलस हो गए। जिन्हें गांव के पास ही एक चिकित्सक के पास ले जाया गया। यहां पहुंचते ही राजकुमार (उम्र 40) पुत्र राम नरायन, अमरेंद्र (उम्र 30 वर्ष) पुत्र शिवकुमार, कन्टू (उम्र 28 वर्ष) पुत्र चेतराम निवासी शिवालापुरवा भिनगा जनपद श्रावस्ती की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, अंकित (18 वर्ष) पुत्र राम कुमार, निवासी मोहम्मदपुर कला भिनगा, रमेश (उम्र 25 वर्ष) पुत्र जागेश्वर, निवासी परशुरामपुर भिनगा, राजेश (उम्र 23 वर्ष) पुत्र जगदीश निवासी गोलपुरवा सेमरी जनपद श्रावस्ती गम्भीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

इस घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण प्रताप सिंह, थाना अध्यक्ष बृजानन्द सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
गांव में मातम पसरा है।

संबंधित समाचार