कोविड टेस्ट के लिए अब नहीं लगाने होंगे चक्कर, कल से 11 टेस्टिंग वैन घर-घर जाकर करेगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के लोगों को अब कोविड जांच कराने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जनता की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने पहल करते हुए 21 मई से 11 कोविड टेस्टिंग वैन चलाने का निर्णय लिया है।  जो घर-घर जाकर लोगों का सैम्पल लेकर कोविड की जांच करेंगी। राजधानी में टेस्टिंग बढ़ाने, लोगों को …

लखनऊ। राजधानी के लोगों को अब कोविड जांच कराने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जनता की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने पहल करते हुए 21 मई से 11 कोविड टेस्टिंग वैन चलाने का निर्णय लिया है।  जो घर-घर जाकर लोगों का सैम्पल लेकर कोविड की जांच करेंगी।

राजधानी में टेस्टिंग बढ़ाने, लोगों को आसानी से टेस्ट फैसिलिटी उपलब्ध कराने व समय से टेस्ट रिजल्ट पोर्टल पर अपडेट कराने के उद्देश्य से बुधवार को स्मार्ट सिटी सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बैठक कर समस्त लैबों के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि बैठक में आए लाइफ केयर, पालीवाल, अमा डाइग्नोस्टिक, समभावी डाइग्नोस्टिक, आरएमएल, चरक व चन्दन डायगनोस्टिक द्वारा 1-1 वैन और जिला प्रशासन द्वारा 4 वैन 21 मई से चलायी जाएंगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लैब अपने यहां आने वाले रोगियों से उनका सही मोबाइल नम्बर और पूरा पता फीड कराएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अलग—अलग मोबाइल नम्बर देकर बार—बार टेस्ट कराते हैं​ जिससे अनावश्यक रूप से कोविड रोगियों की संख्या पोर्टल पर बढ़ जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि

सभी लैब नेगेटिव और पॉजिटिव टेस्ट रिजल्ट सेम डे पोर्टल पर अपडेट कराएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित दरों से अधिक टेस्टिंग फीस लेने पर एपेडेमिक एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार