कोरोना से मौत पर मुआवजा व अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे सरकार: संजय सिंह
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने महामारी में गरीब-मजदूरों की मदद को लेकर योगी सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री को दिल्ली सरकार से सीख लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कोरोना से मौत पर 50 हजार मुआवजा, अनाथ बच्चों को फ्री शिक्षा और पेंशन देकर दिल्ली की …
लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने महामारी में गरीब-मजदूरों की मदद को लेकर योगी सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री को दिल्ली सरकार से सीख लेने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कोरोना से मौत पर 50 हजार मुआवजा, अनाथ बच्चों को फ्री शिक्षा और पेंशन देकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोना काल में सराहनीय काम किया है। आपदा के इस काल में योगी आदित्यनाथ को कोरोना से मौत पर मुआवजा, अनाथ बच्चों को फ्री शिक्षा और पेंशन देने की घोषणा करनी चाहिए।
आप सांसद ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार मौत का आंकड़ा छुपा रही है, लेकिन गांव-गांव में जो दृश्य सामने आ रहे हैं वो अत्यंत भयावह हैं। प्रदेश के लगभग हर जिले में कोरोना के कारण लोगों की मौत हो रही हैं। इसीलिए श्मशान में लाशों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोगों के पास अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने का इंतजाम नहीं है। उनको लकड़िया नसीब नहीं हो रहीं।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं सही रूप से जमीन पर लागू नहीं हो पा रही हैं। सरकार से बगैर विलंब किए 75 जिलों में सभी ब्लॉक स्तर पर करोना की जांच केंद्र खोलने के साथ ही दाह संस्कार के लिए लकड़ी का इंतजाम न करने वाले जिले के डीएम व प्रशासन के अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की है।
इस मौके पर आप सांसद ने कोरोना महामारी से जूझ रही जनता की मदद के लिए आम आदमी की रसोई की शुरुआत करते हुए कहा कि इसके माध्यम से आपदा के इस काल में हर जरूरतमंद को भोजन मुहैया कराया जाएगा।
