हल्द्वानी: फ्रंट लाइन व हेल्थ केयर वर्करों के नाम पर नहीं होगा फर्जीवाड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। फ्रंट लाइन व हेल्थ केयर वर्कर के टीकाकरण के लिए अब कोई भी नया रजिस्ट्रेशन नही किया जाएगा। टीकाकरण में अनियमितताएं मिलने के बाद शासन ने यह फैसला किया है। हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर की जगह पर कई अन्य लोगों को उनकी जगह पर डोज लगवाई जा रही थी। परिणामस्वरुप डेटाबेस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। फ्रंट लाइन व हेल्थ केयर वर्कर के टीकाकरण के लिए अब कोई भी नया रजिस्ट्रेशन नही किया जाएगा। टीकाकरण में अनियमितताएं मिलने के बाद शासन ने यह फैसला किया है।

हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर की जगह पर कई अन्य लोगों को उनकी जगह पर डोज लगवाई जा रही थी। परिणामस्वरुप डेटाबेस में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। उधर 45 साल और उससे ज्यादा के उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य  रहेगा।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शासन के नए निर्देश के बाद अब उक्त वर्करों को उनके विभागीय अधिकारियों द्वारा चिंन्हित करने के बाद ही लगाया जाएगा। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि क्षेत्र के सभी फ्रंटलाइन वर्कर और हेल्थ केयर वर्करों को पहले ही चिंहित कर लिया गया है। विभगीय तौर पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। गलत सूचना दे कर वैक्सीन लगवाने वालो के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार