लखनऊ: भाजपा नेता पप्पू सिंह परास का कोरोना से निधन, निजी अस्पताल से चल रहा था इलाज
लखनऊ। कम समय में ही गोंडा की राजनीति में अपना अलग स्थान बना चुके और हाल ही में बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए इंद्र बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह परास का निधन गुरुवार को हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह करीब एक महीने से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती …
लखनऊ। कम समय में ही गोंडा की राजनीति में अपना अलग स्थान बना चुके और हाल ही में बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए इंद्र बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह परास का निधन गुरुवार को हो गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद वह करीब एक महीने से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की सूचना से जिले में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार पप्पू सिंह परास (48 वर्ष) करीब संक्रमित होने के बाद माह भर से अधिक समय से बीमार चल रहे थे। इनका इलाज लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
परिजनों के प्रयास से बीच में उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार भी हो रहा था लेकिन गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और थोड़ी देर बाद उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पप्पू सिंह परास जिला पंचायत सदस्य की सीट पर लगातार काबिज रहे।
उन्होंने अपनी अति सहज कार्यशैली से दो बार बेलसर ब्लाक के प्रमुख पद पर अपना वर्चस्व कायम किया। उनके आसामयिक निधन के बाद गोंडा में दूसरे राजनीतिक रसूख का अंत माना जा रहा है।
पप्पू सिंह परास के असामयिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पप्पू परास बसपा के तरबगंज से चुनाव लड़े थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। बेटा मयंक, पुणे से एमबीबीएस कर रहा है। पत्नी नीलम सिंह बेलसर की ब्लाक प्रमुख रह चुकी हैं।
