अमरोहा: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फूलजहां हत्याकांड का इनामी गिरफ्तार
अमरोहा, अमृत विचार। थाना हसनपुर ग्राम कालाखेड़ा में वर्ष 2018 में हुए फूलजहां हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से जमानत निरस्त होने के बाद फरार चल रहे शाहिद पुत्र हनीफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पर पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने दस हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था। 26 नवंबर 2018 की …
अमरोहा, अमृत विचार। थाना हसनपुर ग्राम कालाखेड़ा में वर्ष 2018 में हुए फूलजहां हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से जमानत निरस्त होने के बाद फरार चल रहे शाहिद पुत्र हनीफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पर पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने दस हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था।
26 नवंबर 2018 की रात को थाना हसनपुर के गांव कालाखेड़ा में जमील अहमद की विधवा फूलजहां उर्फ बिल्लो की हत्या जमीन के लालच में उसके जेठ के लड़कों ने कर दी थी। फूलजहां के भतीजे ग्राम भोला सिंह की मिलक मुरादाबाद निवासी इम्तियाज हुसैन ने फूल जहां के जेठ के लड़कों महमूद, मौ. उमर उर्फ गटुवा और शाहिद के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट ना होने के बाद बिसरा रिपोर्ट आदि फॉरेंसिक लैब लखनऊ भेजी गई थी और फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में फूल जहां की हत्या गला दबाकर किये जाने की प्रबल संभावना जताई गई थी जिस पर हत्या होने के करीब नौ महीने बाद तीनों अभियुक्तों ने अदालत में समर्पण किया था।
फरवरी 2020 में अभियुक्त मौ. उमर और शाहिद को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी जिसके विरुद्ध वादी मुकदमा इम्तियाज हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की थी जिसमें दोनों की जमानत को निरस्त कर दिया गया था और मुकदमा एक साल में निस्तारित करने हेतु सम्बंधित न्यायालय को आदेशित किया गया था, लेकिन उसके बाद भी इन दोनों ने न्यायालय में समर्पण नहीं किया और लगातार फरार चल रहे थे जिस पर पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने इन पर दस दस हजार का इनाम घोषित किया था।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत निरस्त करने के आदेश के विरुद्ध इनके द्वारा सुप्रीम कोर्ट में रेस्टोरेशन एप्लीकेशन दाखिल की गई थी जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें जमानत प्रदान करने वाले हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए एक सप्ताह के भीतर दोनों को आत्मसमर्पण करने का आदेश पारित किया था और ऐसा न करने पर दोनों के जमानत बंधपत्र जब्त करने हेतु भी आदेशित किया था। बृहस्पतिवार को शाहिद को हसनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
