बरेली: बारिश ने दिया बिजली को झटका, 50 हजार घरों की बत्ती गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के बाद शहर से लेकर देहात तक के क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा है। बुधवार की रात से हो रही तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली की लाइन में फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई। जिसके …

बरेली,अमृत विचार। शहर की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के बाद शहर से लेकर देहात तक के क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा है। बुधवार की रात से हो रही तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली की लाइन में फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई। जिसके बाद लोग अधिकारियों और कर्मचारियों को बिजली आने का समय पूछने के लिए कॉल करते रहे लेकिन उनका फोन नहीं उठा। इससे लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।

बुधवार की रात साढ़े 10 बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया। बारिश ने मौसम का मिजाज तो बदला ही। साथ में बिजली महकमे को भी झटका दे दिया। शहरी इलाके के लगभग सभी सबस्टेशन पर फॉल्ट आ गए। कहीं सब स्टेशन स्तर पर खामी रही। तो कहीं हाईटेंशन लाइन के पोल पर इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इससे करीब 50 हजार से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।

तेज आंधी व बारिश बिजली के लिए आफत बन गई। आंधी व बारिश में फाल्ट न हो, इसके लिए शहर के ज्यादातर फीडर बंद कर दिए गए। तेज आंधी में फाल्ट की झड़ी लग गई। कई जगहों पर लाइनें टूट गईं। कई फीडर ट्रिप हो गए। तमाम इलाकों में रात तक बिजली आपूर्ति शुरु नहीं हो सकी। कई सब स्टेशनों के हेल्पलाइन नंबर उठना बंद हो गए। फीडर ट्रिप होने, लाइनें टूटनें, शटडाउन लिए जाने से बिजली गुल रही। आंधी व बारिश खत्म होने के बाद कई जगहों पर आपूर्ति शुरू हो गई लेकिन कई जगहों पर देर रात तक बिजली नहीं आई।

बाकरगंज, किला, गढ़ी मोहल्ला, कटघर, जसोली, सुभाषनगर, सीबीगंज, मिनी बाईपास, हरुनगला फीडर से जुड़े सेटेलाइट, पुराना शहर, कुतुबखाना फीडर से जुड़ा सिविल लाइंस, बिहारीपुर समेत कई जगह पर फाल्ट होने से लोगों को दिक्क्त का सामना करना पड़ा। वही सुबह के समय बिजली न होने से लोगों को पानी के लिए भी परेशानी हुई।

संबंधित समाचार