मुरादाबाद : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाईयों की मौत, गांव में छाया मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ और सहसपुर के पास तेज रफ्तार बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। मौत की सूचना से मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया। तहेरे-चचेरे दोनों भाई एक साथ बैंड में काम करते थे। पैसा लेने के लिए बिजनौर से …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांठ और सहसपुर के पास तेज रफ्तार बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। मौत की सूचना से मृतक के परिवार वालों में कोहराम मच गया। तहेरे-चचेरे दोनों भाई एक साथ बैंड में काम करते थे। पैसा लेने के लिए बिजनौर से कांठ आते समय दर्दनाक हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने गमगीन माहौल में दोनों शवों को सुर्पुदे खाक कर दिया।

शाकिर पुत्र छुन्नू और सरफराज पुत्र इरशाद तहेरे-चचेरे दोनों भाई बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर के रहने वाले थे। दोनों की आर्थिक स्थित ठीक नहीं थी। दोनों भाई बैंड में काम करते थे। पिछले दिनों दोनों भाइयों ने एक शादी समारोह में कांठ में बैंड बजाया था। उसके पैसे लेने के लिए दोनों भाई गुरुवार की दोपहर कांठ आ रहे थे। कांठ और सहसपुर के बीच पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने दोनों भाइयों की बाइक को रौंद डाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कांठ रोड स्थित कासमास अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घंटों के उपचार के बाद ही दोनों की मौत हो गई।

बताया गया कि शाकिर सात भाइयों में चौथे नंबर का था, जबकि सरफराज तीन भाइयों में बड़ा था। चचेरे भाई शरीफ अहमद ने बताया कि सूचना पाकर परिवार के लोग बेहोश हो गए। शुक्रवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। हर आंख नम है। शव गांव पहुंचे तो उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

संबंधित समाचार