अयोध्या: ‘मुझे मेरी प्रेमिका से दूर करना चाह रहा था…इसलिए उसे दुनिया से दूर कर दिया’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूदौली/अयोध्या, अमृत विचार। पटरंगा थाना क्षेत्र के पचलों गांव निवासी महबूब अली उर्फ महबर की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी और उसके शव को छिपाने के लिए हत्यारे ने शारदा सहायक डबल नहर में फेंक दिया था। जिसका शव लाल पुर गांव के पास नहर से पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस …

रूदौली/अयोध्या, अमृत विचार। पटरंगा थाना क्षेत्र के पचलों गांव निवासी महबूब अली उर्फ महबर की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी और उसके शव को छिपाने के लिए हत्यारे ने शारदा सहायक डबल नहर में फेंक दिया था। जिसका शव लाल पुर गांव के पास नहर से पुलिस ने बरामद किया था।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि महबूब हमारी प्रेमिका को हमसे दूर करना चाह रहा था इसलिए मैंने उसे हमेशा के लिए इस दुनिया से ही दूर कर दिया।

जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के पचलों गांव निवासी महबूब अली के घर वालों के पास 8 अगस्त 2020 एक मैसेज आया कि मुझे बचा लो मेरी जान को खतरा है। पुलिस ने छानबीन की लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इसके बाद 12 अगस्त को एक आदमी का शव शारदा सहायक डबल नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया जब उसकी शिनाख्त हुई तो पता चला कि यह महबूब अली ही है जिसका चार दिन पूर्व अपहरण कर लिया गया था।

पकड़ा गया आरोपी फुरकान पुत्र इस्तिखार निवासी नबीपुर मजरे नूर पुर का है और उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। आरोपी ने बताया कि हमारे नबीपुर गांव की एक लड़की के साथ महबूब अली उर्फ महबर का प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी लड़की को वह भी चाहता था। इसलिए मैंने एक प्लान बनाया जिसमें एक दिन पूर्व मैं महबूब अली से मिला उसके दूसरे दिन रात को नबी पुर के पास नहर की पुलिया पर बुलाया और उसे बीच की पटरी पर लगभग 150 मीटर दूर लेकर गया। बाद में रुमाल में नशीला पदार्थ लगाकर उसे सुंघाकर बेहोश कर दिया, फिर उसके बाद चाकू से गला काटकर हत्या कर दी और शव के साथ ही चाकू को भी नहर में फेंक दिया।

थाना प्रभारी रामकिसन राणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मैं और कांस्टेबल आशीष कुमार यादव व मुनेन्द्र सागर ने महबूब अली हत्या कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया इसके ऊपर 15000 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

संबंधित समाचार