लखीमपुर खीरी: जीवन और जीविका बचाना हमारा दायित्व- सीएम योगी
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सीएम योगी शुक्रवार को कोरोना से निपटने को लेकर चल रहे अभियान की समीक्षा करने लखीमपुर खीरी पहुंचे। उन्होंने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जीवन और जीविका को बचाना हमारा दायित्व है। प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर यह युद्ध लड़ना होगा। समीक्षा …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। सीएम योगी शुक्रवार को कोरोना से निपटने को लेकर चल रहे अभियान की समीक्षा करने लखीमपुर खीरी पहुंचे। उन्होंने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जीवन और जीविका को बचाना हमारा दायित्व है। प्रत्येक व्यक्ति को मिलकर यह युद्ध लड़ना होगा।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री बोले कि देश के सबसे बड़े प्रदेश के सामने बड़ी चुनौती थी। आशंका जताई जा रही थी कि 25 अप्रैल से 10 मई के बीच प्रतिदिन एक लाख पॉजिटिव केस आएंगे। 24 अप्रैल को सर्वाधिक 38 हजार 55 पॉजिटिव केस आये थे, जो अब घटकर 7713 केस हैं। पिछले 20 दिनों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख 4 हजार लोग कोरोना से मुक्त हुए हैं। अब तक एक करोड़ साठ लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 18 साल और इससे ऊपर के आठ लाख से अधिक लोगों को भी वैक्सीन दी जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि अब गांवों में विशेष अभियान के रूप में टीकाकरण किया जाएगा। पूरे प्रदेश में ‘मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव’ अभियान चलेगा। कहा कि इस अभियान में अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी जवाबदेही और सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत कल से 15 करोड़ लोगों को मुफ़्त में राशन देने की शुरूआत हो चुकी है। रोज कमाने वालों को जून से भरण-पोषण भत्ता देना शुरू करेंगे।
इससे पहले लखीमपुर खीरी पहुंचने पर हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे कोविड केयर सेंटर गए। उन्होंने करीब सात मिनट तक निरीक्षण किया और कोरोना से निपटने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए।
