अयोध्या: उद्यान वैज्ञानिक डॉ. गौरी शंकर वर्मा का कोरोना से निधन
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में कृषि विज्ञान केंद्र बरासीन, सुल्तानपुर में कार्यरत उद्यान वैज्ञानिक डॉ. गौरी शंकर वर्मा (42) का शनिवार को निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। कोरोना संक्रमित होने के उपरांत उन्हें इलाज के लिए चित्रकूट कर्वी में स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया …
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में कृषि विज्ञान केंद्र बरासीन, सुल्तानपुर में कार्यरत उद्यान वैज्ञानिक डॉ. गौरी शंकर वर्मा (42) का शनिवार को निधन हो गया।
वे कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। कोरोना संक्रमित होने के उपरांत उन्हें इलाज के लिए चित्रकूट कर्वी में स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अस्पताल के अंदर आज अंतिम बार सांस ली थी। डॉ. वर्मा मूल रूप से बांदा जनपद के निवासी थे। श्री सिंह विश्वविद्यालयों में वर्ष 2013 से उद्यान वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत थे।
वहीं आज कृषि महाविद्यालय के केंद्रीय हाल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व में करोना महामारी से संक्रमित होकर डॉ कृष्ण कांत श्रीवास्तव, कनिष्ठ वैज्ञानिक/सहायक प्राध्यापक, श्रीप्रकाश सिंह, फार्म अधीक्षक एवं गौरी शंकर वर्मा ,उद्यान वैज्ञानिक हेतु विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, वैज्ञानिक, अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया एवं दो मिनट का मौन रखा।
शोक सभा आयोजन के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह अपूरणीय क्षति हुई है।
