पीलीभीत: जिले में ‘ब्लैक फंगस’ का मिला दूसरा केस, बिलसंडा में महिला संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा/पीलीभीत, अमृत विचार। नगर पंचायत के पूर्व सभासद डीके गुप्ता की चाची ब्लैक फंगस से संक्रमित पाई गईं हैं। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लैक फंगस के संक्रमण का जिले में यह दूसरा मामला है। उधर संक्रमित को इंजेक्शन उपलब्ध न होने पर सीएमओ को सूचना दी गई है। …

बिलसंडा/पीलीभीत, अमृत विचार। नगर पंचायत के पूर्व सभासद डीके गुप्ता की चाची ब्लैक फंगस से संक्रमित पाई गईं हैं। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लैक फंगस के संक्रमण का जिले में यह दूसरा मामला है। उधर संक्रमित को इंजेक्शन उपलब्ध न होने पर सीएमओ को सूचना दी गई है।

कोरोना काल में ब्लैक फंगस जैसी महामारी का फैलना किसी खतरे से कम नहीं है। ब्लैक फंगस का संक्रमण नगर की एक महिला में मिलने से हड़कंप मच गया। नगर के मेन रोड निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी विमला देवी में ब्लैक फंगस का संक्रमण पाया गया। बताते हैं कि लक्षण दिखाई देते ही परिजन बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर वह भर्ती हैं। उधर ब्लैक फंगस से संक्रमित व्यक्ति के लगने वाला इंजेक्शन नहीं मिलने पर सीएमओ को सूचना दी गई है।

कोविड-19 के संक्रमण से नगर में पहले ही लोग भयभीत हैं। ऊपर से ब्लैक फंगस जैसी महामारी से पीड़ित महिला के मिलने से लोग दहशत में आ गए। शुक्रवार को ही सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया है। बता दें कि नगर में मौजूदा वक्त में भी आकस्मिक मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

नगर के मस्जिद रोड पर रहने वाले रमेश गुप्ता का 15 दिन पूर्व आकस्मिक निधन हुआ था। शनिवार को उनके पुत्र का भी इसी तरह आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना से घर में जहां कोहराम मचा हुआ है। वहीं आस पड़ोस के लोग भी इस घटना से दहशत में आ गए। उधर गांव पिपरगहना निवासी उर्वरक व्यवसायी अक्षय सिंह के पिता मुन्ना सिंह का भी आज आकस्मिक निधन हो गया।

संबंधित समाचार