बरेली: 75 प्रतिशत युवा और 38 फीसदी बुजुर्गों का हुआ वैक्सीनेशन
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को लेकर युवा जागरूक हैं। इस कारण 18 से 44 उम्र तक के लोगों का टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ गया है। युवा भी बचाव के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने को उत्सुक हैं, लेकिन बुजुर्ग कम संख्या में टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिले में 18 से 44 साल तक के …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण को लेकर युवा जागरूक हैं। इस कारण 18 से 44 उम्र तक के लोगों का टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ गया है। युवा भी बचाव के लिए जीवनरक्षक टीका लगवाने को उत्सुक हैं, लेकिन बुजुर्ग कम संख्या में टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के टीकाकरण अभियान में 7400 के लक्ष्य के सापेक्ष 5585 युवा शनिवार को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनेटाइजेशन के बाद लोगों को टीका लगाया गया। जबकि 5000 लक्ष्य के सापेक्ष 1902 बुजुर्गों ने टीकाकरण कराया। स्वास्थ्य विभाग की सूची के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 2458 और शहरी क्षेत्रों में 3127 लोगों ने टीकाकरण कराया है।
बुजुर्ग कोरोना को लेकर सचेत नहीं
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में 8130 लोगों में 45-59 वर्ष के 717 लोगों को पहली डोज और 13 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 258 लोगों को पहली डोज लगाई गई। शहरी इलाकों में 6070 लोगों में 45-59 वर्ष में से 613 लोगों को पहली डोज व 93 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक के 150 लोगों को पहली डोज व 30 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 45 वर्ष के अधिक के नागरिकों को 1756 कोविशिल्ड डोज व कोवैक्सीन की 118 डोज लगाई गई है। वहीं 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को 4813 कोविशिल्ड व 772 कोवैक्सीन लगाई गई है।
“जिले में कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को सचेत कराया जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से लोग अधिक संख्या में टीकाकरण कराने आ रहे हैं।” -डॉ. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
