बरेली में काबू में आता कोरोना, 89 नए संक्रमित, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में लॉकडाउन की पाबंदियां सख्ती से लागू होने के कारण अब कोरोना संक्रमण कम होने लगा है। पहले जहां रोज एक हजार से डेढ़ हजार पॉजिटिव केस सामने आ रहे थे वहीं, शनिवार को अब ये सिमटकर 89 रह गए। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या में भी कमी …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में लॉकडाउन की पाबंदियां सख्ती से लागू होने के कारण अब कोरोना संक्रमण कम होने लगा है। पहले जहां रोज एक हजार से डेढ़ हजार पॉजिटिव केस सामने आ रहे थे वहीं, शनिवार को अब ये सिमटकर 89 रह गए। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या में भी कमी आई है। शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि ब्लैक फंगस के बढ़ते मामले चिंता का कारण बने हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी होने वाली सूची के अनुसार बरेली में शनिवार को सिर्फ 89 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में 700 से अधिक कोविड पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें से अधिकांश का होम आइसोलेशन खत्म हुआ है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।

जिले में निकले तीन ब्लैक फंगस के मामले
जिले में शनिवार को तीन लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। वहीं, एक मरीज पीलीभीत जिले में निकला है। पीलीभीत निवासी एक महिला ब्लैक फंगस से संक्रमित पाई गई है। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लैक फंगस के संक्रमण का पीलीभीत जिले में यह दूसरा मामला है। उधर संक्रमित को इंजेक्शन उपलब्ध न होने पर सीएमओ को सूचना दी गई है।

संबंधित समाचार