रामपुर: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ा, 6 साल का मासूम घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रविवार को विवाह समारोह से बाइक द्वारा अपने गांव को लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना मिलक क्षेत्र के हाइवे स्थित नगला उदई गांव के पास घटी। मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी श्रीनिवास अपनी पत्नी रेखा एवं अपने 6 वर्षीय बेटे आदित्य के साथ बाइक से शनिवार को …

रामपुर, अमृत विचार। रविवार को विवाह समारोह से बाइक द्वारा अपने गांव को लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना मिलक क्षेत्र के हाइवे स्थित नगला उदई गांव के पास घटी। मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी श्रीनिवास अपनी पत्नी रेखा एवं अपने 6 वर्षीय बेटे आदित्य के साथ बाइक से शनिवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के नंद गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।

विवाह समारोह के उपरांत श्रीनिवास अपनी पत्नी एवं बेटे के साथ बाइक से अपने गांव समदा लौट रहे थे। मिलक क्षेत्र के हाइवे स्थित नगला उदई गांव के पास हाइवे पर खड़े ट्रक में श्रीनिवास की बाइक पीछे से टकरा गई। दुर्घटना के बाद श्रीनिवास और उसकी पत्नी रेखा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तथा माता पिता के साथ बाइक पर सवार आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया तथा आदित्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना कर दी गयी है।

संबंधित समाचार