कानपुर: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
कानपुर। यूपी के कानपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला चकेरी का है। पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपित ने जबरन धर्म परिवर्तन करने की बात कही। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने रविवार को थाने पहुंचकर …
कानपुर। यूपी के कानपुर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला चकेरी का है। पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपित ने जबरन धर्म परिवर्तन करने की बात कही। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने रविवार को थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आप बीती बताई।
पीड़िता ने कहा कि जब उसने आरोपित की बातों का विरोध किया तो उसने मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। जिसके बाद चकेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है ये पूरा मामला
दरअसल जाजमऊ निवासी महिला की तहरीर के अनुसार तीन साल पहले उसका पति उन्हें और तीन बच्चों को छोड़कर चला गया। इस दौरान उनकी दोस्ती क्षेत्र के इमरान नामक युवक से हुई थी। जो शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।
इस बीच गर्भवती होने पर आरोपित ने जबरन गर्भपात कराया। पीड़िता द्वारा शादी के लिए कहने पर आरोपित उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने उनसे मारपीट की और इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
आरोप है कि पुलिस से आरोपित की शिकायत करने पर बीती 14 मई की रात को घर आकर आरोपित ने मारपीट की। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से दोबारा की, बावजूद इसके पुलिस ने आरोपित पर कोई कार्रवाई नहीं की।
जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर असीम अरूण से शिकायत की। थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
