बिजनौर: अपर जिला जज राजू प्रसाद का निधन, कोरोना से हुए थे संक्रमित
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को अपर जिला जज राजू प्रसाद का कोरोना से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले भी कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे। तब वह स्वस्थ हो गए थे, लेकिन वह दोबारा बीमार पड़ गए। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें परिजनों ने मेरठ-पौड़ी …
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार को अपर जिला जज राजू प्रसाद का कोरोना से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले भी कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे। तब वह स्वस्थ हो गए थे, लेकिन वह दोबारा बीमार पड़ गए।
उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें परिजनों ने मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे के पास बैराज रोड स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
वकीलों व जजों ने राजू प्रसाद के निधन पर जताया शोक
एडीजे राजू प्रसाद मूल रूप से देवरिया जनपद के रहने वाले थे। एडीजे से पहले देवरिया में ही वह सीजेएम के पद पर तैनात थे। उनका यहीं पर प्रमोशन हो गया था और वह अपर जिला जज बना दिए गए थे। उनके निधन पर सभी वकीलों व जजों ने दुख प्रकट किया है।
