गोरखपुर: परिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने दो बेटियों के साथ नदी में लगाई छलांग, मौत
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोमवार को रोहिन नदी में एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव उतराते हुए मिले। बेटियों के शव महिला की साड़ी से बंधे हुए थे। शुरुआती जांच में पति से विवाद के बाद खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है। यह भी पता चला है कि पति सुबह …
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सोमवार को रोहिन नदी में एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव उतराते हुए मिले। बेटियों के शव महिला की साड़ी से बंधे हुए थे। शुरुआती जांच में पति से विवाद के बाद खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है। यह भी पता चला है कि पति सुबह ही अहमदाबाद रवाना हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
क्या है ये पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक महिला का उसके पति और ससुराल वालों से छोटी छोटी बातों को लेकर कलह बना हुआ था। जिससे परेशान होकर सोमवार की भोर में महिला अपनी दोनों बेटियों को साड़ी में बांधकर रोहिन नदी में छलांग लगा दी।
ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना नदी में तीन शवों को देखकर दहशत में आए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है।
उधर, पीपीगंज थाने के सब इंस्पेक्टर विनय सिंह ने बताया कि घर से नाराज होकर महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ नदी में कूदकर जान दे दी है, बॉडी को कब्जे में करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
