बहराइच: पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दारोगा का सिर फटा,16 लोगों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बरौलिया गांव में भाइयों के बीच हुए विवाद को निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ द्हवारा हमला कर दिया गया। जिसमें दरोगा का सिर फट गया। जबकि होमगार्ड को भी चोट आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 16 लोगों पर जानलेवा हमला समेत कई …

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के बरौलिया गांव में भाइयों के बीच हुए विवाद को निपटाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ द्हवारा हमला कर दिया गया। जिसमें दरोगा का सिर फट गया। जबकि होमगार्ड को भी चोट आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 16 लोगों पर जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है ये पूरा मामला

थानाध्यक्ष आरपी यादव के मुताबिक बरौलिया गांव निवासी सगे भाई मालती, भगवती व पारसनाथ जमीन को लेकर आपस में मारपीट पर आमाद थे। तीनों लोगों की ओर से भीड़ एकत्रित होने लगी। मालती की पत्नी मीरा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्षेत्र में मौजूद यूपी 122 के दारोगा संतोष कुमार बाजपेई होमगार्ड पंकज तिवारी के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने दोनो पक्षो को गाड़ी पर बैठाकर थाने ले जाने लगे। आरोप है कि इस दौरान गाड़ी में बैठा वासूदेव वाहन से कूदकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

आरोप है कि वासुदेव को छुड़ाने के लिए उसके सहयोगियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में दारोगा व होमगार्ड को गंभीर चोटे आई। घटना की जानकारी दारोगा ने जैसे ही वायरलेस सेट पर प्रसारित की तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने भीड़ के चंगुल से पुलिसकर्मियों को छुड़ाया।

घायल दरोगा को उपचार के लिए सीएचसी महसी भेजा गया। दरोगा संतोष वाजपेयी की तहरीर पर पारसनाथ, मालती, वासुदेव, दुर्गा, भगवती व सर्वेश समेत 16 लोगों पर बलवा, जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य मे बाधा समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार