तीन बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बलबीर सिंह के नाम पर होगा मोहाली हॉकी स्टेडियम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी एवं ओलंपिक बलबीर सिंह सीनियर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर मोहाली का हॉकी स्टेडियम उन्हें समर्पित किया गया। स्टेडियम में मंगलवार सुबह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। Keeping the legacy alive, dedicated #Mohali Int'nl Hockey Stadium to the #Hockey legend #BalbirSinghSr @BalbirSenior. Paid solemn tributes to the great icon by …

चंडीगढ़। प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी एवं ओलंपिक बलबीर सिंह सीनियर की पहली पुण्यतिथि के मौके पर मोहाली का हॉकी स्टेडियम उन्हें समर्पित किया गया। स्टेडियम में मंगलवार सुबह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

खेल, युवा मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखने की कल मंजूरी दे दी थी और उनकी ओर से हॉकी स्टेडियम को महान खिलाड़ी को समर्पित किया गया। अब स्टेडियम को ‘ओलम्पियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनैशनल हॉकी स्टेडियम’ के तौर पर जाना जायेगा।

रिकॉर्ड अभी तक जिंदा है
बलबीर सीनियर भले ही अब न हों, लेकिन उनके रिकॉर्ड अभी भी कायम है। 1952 ओलिंपिक गेम्स में भारत ने गोल्ड जीता था और फाइनल में नीदरलैंड्स को 6-1 से हराया था। सीनियर ने 5 गोल किए थे और ये फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड है। बता दे कि 25 मई 2020 को बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया था। तब पंजाब के खेल मंत्री ने घोषणा की थी कि मोहाली हॉकी स्टेडियम को उनके नाम किया जाएगा। 25 मई 2021 को उन्होंने अपने वादे को पूरा करने की तैयारी कर ली है।

संबंधित समाचार