सरकार की प्रशासनिक अक्षमता के चलते पीड़ितों का नहीं हो पा रहा ठीक से इलाज: अखिलेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश ने कहा है कि सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और घोर लापरवाही के चलते न तो पीड़ितों का इलाज ठीक से हो पा रहा है और न ही सम्मान के साथ अंतिम संस्कार। केवल फाइलों में ही लोगों …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश ने कहा है कि सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और घोर लापरवाही के चलते न तो पीड़ितों का इलाज ठीक से हो पा रहा है और न ही सम्मान के साथ अंतिम संस्कार। केवल फाइलों में ही लोगों को राहत दी जा रही है। इधर महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोगों का गुजारा नहीं हो पा रहा है। रोज कमाने वालों की हालत बिगड़ती जा रही है।गोरखपुरे

पशुपालकों के सामने चारे की समस्या खड़ी हो गई है। होटल, रेस्त्रां, चाय की दुकानें बंद होने से दूध की खपत कम हो गई है। रोजगार, कारोबार तबाह होने से लघु-मध्यम उद्योगों में लगे कर्मचारियों की छंटनी भी होने लगी है। दिहाड़ी मजदूर को कहीं काम नहीं मिल रहा है। किताब-कापी के व्यापारी स्कूल बंदी के शिकार हैं। बाराबंकी में पावरलूम ठप है। बरेली में फुटवियर कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात बद से बदतर हैं ही। इस आपदाकाल में गरीब, मजदूर और छोटे व्यापारी ठेली पटरी वाले सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। रोज कमाने वालों की हालत बिगड़ती जा रही है। जमीनी हकीकत यह है कि फाइलों में ही राहत बंट रही है। इधर एक महीने में ही खाद्य वस्तुओं के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। तेल, रिफाइंड, सब्जी के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पेट्रोल डीजल के साथ रसोई गैस के दाम भी बढ़े हैं। घरेलू अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है।

 

 

संबंधित समाचार