बरेली: तेजी से घटी संक्रमण दर, सामान्य हो रहे हालात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बरेली मंडल के सभी जिलों में कोरोना नियंत्रण में बड़ी सफलता मिली है। शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार की अध्यक्षता में टीम-9 की बैठक हुई। मंडलायुक्त को अवगत कराया कि मंडल में कोरोना की …

अमृत विचार, बरेली। बरेली मंडल के सभी जिलों में कोरोना नियंत्रण में बड़ी सफलता मिली है। शहरी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमितों का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार की अध्यक्षता में टीम-9 की बैठक हुई। मंडलायुक्त को अवगत कराया कि मंडल में कोरोना की स्थिति में दिन ब दिन सुधार हो रहा है। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार 23 मई को बरेली में 1.24, बदायूं में 0.75, पीलीभीत में 1.86 तथा शाहजहांपुर में 1.02 प्रतिशत पाजिटिविटी रेट रह गया है। मंडल का औसत पाजिटिविटी रेट मात्र 1.22 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

मंडल के ग्रमीण क्षेत्रों में सैनेटाइजेशन और वैक्सीनेशन के साथ जांच का कार्य बड़े स्तर पर कराया जा रहा है। मंडल के 6897 राजस्व ग्रामों में से 6146 ग्रामों में साफ सफाई, स्वच्छता अभियान चलाया गया। सैनेटाइजेशन भी किया जा रहा है। बैठक में कहा गया कि मंडल के ग्रामीण अंचलों में 4641 निगरानी समितियां कार्य कर रही हैं। इसी प्रकार मंडल में 1034 मोहल्ला समितियां भी सक्रिय हैं। साथ ही 5273 सर्विलांस टीमें, 455 आरआरटी भी कोरोना प्रबंधन के तहत कार्य कर रही हैं।

बैठक में बताया गया कि मंडल में 289 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। वैक्सीन की पहली डोज 875394 लोगों को, 204534 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इस प्रकार मंडल में 24 मई तक कुल 1078928 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मंडल में 1466887 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। 1049156 आरटीपीसीआर टेस्ट के साथ ही 44255 ट्रूनॉट टेस्ट भी कराए गए हैं। मंडल में 24 मई तक 703 कोरोना रोगियों का होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। उन्हें मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई हैं।

संबंधित समाचार