लखीमपुर खीरी: गोलियों की बौछार के बीच पुलिस ने ‘मिर्ची’ को दबोचा, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर/निघासन, अमृत विचार। पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश तौकीर उर्फ मिर्ची बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में जख्मी हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को निघासन की पढुआ चौकी क्षेत्र में शातिर अपराधी तौकीर उर्फ मिर्ची को …

लखीमपुर/निघासन, अमृत विचार। पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश तौकीर उर्फ मिर्ची बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में जख्मी हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार को निघासन की पढुआ चौकी क्षेत्र में शातिर अपराधी तौकीर उर्फ मिर्ची को पकड़ने गए दरोगा व दो ग्रामीणों पर उसने तमंचे से गोली चला दी। छर्रें लगने से तीनों घायल हो गए। एसपी विजय ढुल ने उसे पकड़ने के लिए चार टीमें बनाईं। तौकीर उर्फ मिर्ची पुलिस से बचने के लिए किसी अन्य जिले में जाने की फिराक में था। पुलिस को सूचना मिली कि मिर्ची बदमाश क्षेत्र के गांव दुलही में है। प्रभारी निरीक्षक निघासन और स्वाट टीम प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख तौकीर ने फायरिंग करते हुए दौड़ लगा दी।

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें तौकीर के पैर में एक गोली लगी और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। तौकीर के कब्जे से एक पौनिया, तमंचा 12 बोर, 2 खोखा कारतूस और 4 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने घायल मिर्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बदमाश पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। इसका नेटवर्क नेपाल से लेकर बहराइच तक फैला हुआ है।

मिर्ची की मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तारी की यूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय ढुल पहुंच गए और लोगों से पूछताछ की। इसके बाद कोतवाली पहुंच कर दर्ज मुकदमों से सम्बंधित जानकारी ली तथा जनपद के समस्त थानों में मिर्ची पर दर्ज मुकदमों की जानकारी एकत्र करने को कहा।

संबंधित समाचार