बरेली: सात हजार की जांच में महज 36 संक्रमित, एक की मौत
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार में कमी देखने को मिली। बीते 24 घंटे एक वृद्धा की संक्रमण के चलते मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को सात हजार की जांच में महज 36 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईडीएसपी प्रभारी डा. …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार में कमी देखने को मिली। बीते 24 घंटे एक वृद्धा की संक्रमण के चलते मौत हो गई। परिजनों के अनुसार कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को सात हजार की जांच में महज 36 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आईडीएसपी प्रभारी डा. मीसम अब्बास ने बताया कि सिविल लाइंस, करगैना, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, किला, मिनी बाईपास, पीलीभीत बाईपास, शहामतगंज, प्रेमनगर, इज्जतनगर आदि इलाकों मे संक्रमित मिले हैं।
वहीं, जिले में भर्ती 4 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। निजी अस्पतालों में भर्ती इन मरीजों की जांच रिपोर्ट में ब्लैक फंगस की पुष्टि होने के बाद आईडीएसपी को सूचना दी गई। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के 30 मरीज मिल चुके हैं जिसमें 10 बरेली के रहने वाले हैं।
