दर्दनाक मंजर…सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, छोटी बहन से हुआ विवाह
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा के भरथना इलाके के समसपुर से एक अकल्पनीय घटना सामने आई है जहां पर शादी समारोह में ही सात फेरों से पहले दूल्हन की ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गई। दूल्हन की अचानक मौत ने हर किसी को सन्न कर दिया। दुल्हन की मौत के कुछ ही देर …
इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा के भरथना इलाके के समसपुर से एक अकल्पनीय घटना सामने आई है जहां पर शादी समारोह में ही सात फेरों से पहले दूल्हन की ह्रदय गति रुक जाने से मौत हो गई। दूल्हन की अचानक मौत ने हर किसी को सन्न कर दिया। दुल्हन की मौत के कुछ ही देर में दोनों पक्षों में सहमति बनी कि दुल्हन की छोटी बहन के साथ जल्दी से शादी की रस्मों को करा दिया जाए। लेकिन बहन जो कुछ देर पहले तक दूल्हे को जीजा कह रही थी वही उसका जीवन साथी बन गया।

दुल्हन पक्ष के महेश चंद ने बताया कि मंगलवार 25 मई को उसकी बहन सुरभि का विवाह मंजेश ग्राम नावली चितभवन के साथ धूमधाम से हो रहा था। बारात के आने पर दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत किया और कार्यक्रम शुरू हुआ। मंगलवार की देर रात दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को स्टेज पर जयमाला पहनाई। दुल्हन की मांग भरी जा चुकी थी। रात के करीब ढाई बजे मंडप में सात फेरों की तैयारी चल रही थीं। दुल्हन मंडप में थी। तभी अचानक दुल्हन बेहोश हुई और मंडप में ही तोड़ दिया।

आनन-फानन में परिजन दुल्हन को गांव स्थित एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच पड़ताल कर दुल्हन की ह्रदय गति रूक जाने से उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

शादी समारोह में मौजूद रिश्तेदारों और दूल्हा पक्ष के लोगों की आपसी सहमति पर मृतका की छोटी बहन को दुल्हन बनाया गया और दूल्हे के साथ उसकी शादी की गई। हालांकि इस दौरान मृतक दुल्हन का शव घर के एक कमरे में रखा गया। विदाई के बाद अन्तिम संस्कार कराया गया।
