यूपी: पुलिसकर्मियों ने भाजपा जिला मंत्री के कपड़े फाड़े, एसएसपी ने कांस्टेबल को किया निलंबित
मुजफ्फरनगर। भाजपा के जिला मंत्री सुनील दर्शन गुरुवार को किसी कार्य से जिला अस्पताल गए थे। उसी समय नई मंडी कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी एक अपराधी का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल गए थे। तभी स्कूटी में गाड़ी की साइड लगने पर सुनील का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने …
मुजफ्फरनगर। भाजपा के जिला मंत्री सुनील दर्शन गुरुवार को किसी कार्य से जिला अस्पताल गए थे। उसी समय नई मंडी कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी एक अपराधी का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल गए थे। तभी स्कूटी में गाड़ी की साइड लगने पर सुनील का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया।
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेता के साथ अभद्रता की और उनके कपड़े फाड़ दिए। जिसके बाद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेता सिटी कोतवाली में धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह उन्हें समझाया।
उधर एसएसपी अभिषेक यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिपाही राहुल त्यागी को सस्पेंड और दारोगा जयप्रकाश को लाइन हाजिर कर मामले की जांच के आदेश दिया है। इसके बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
वहीं इस मामले की जानकारी मिलने पर अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी शहर कोतवाली पहुंचे और धरने में शामिल हो गए। सूचना पर सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव ने कोतवाली पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर एसएसपी को इस संबंध में जानकारी दी।
