हरदोई: जन्मदिन में भीड़ जुटाना सपा के जिला महासचिव को पड़ा भारी, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। करोना नियमों को धता बताते हुए सैकड़ों लोगों के साथ जन्मदिन मनाना सपा के जिला महासचिव को भारी पड़ गया। उनको गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताते चलें कि थाना अरवल क्षेत्र अंतर्गत बरगदा पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव वीरे(सपा जिला महासचिव) के भतीजे का बीते दिनों जन्म दिन था। …

हरदोई। करोना नियमों को धता बताते हुए सैकड़ों लोगों के साथ जन्मदिन मनाना सपा के जिला महासचिव को भारी पड़ गया। उनको गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बताते चलें कि थाना अरवल क्षेत्र अंतर्गत बरगदा पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव वीरे(सपा जिला महासचिव) के भतीजे का बीते दिनों जन्म दिन था। जन्मदिन के मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस समारोह की फोटो खुद सपा जिला महासचिव ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपलोड की।

लोगों ने इस वीडियो को जमकर शेयर किया। जिसके बाद ये मामला पुलिस के नजर में आ गया। जिले में धारा 144 लगे होने व कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर सपा महासचिव समेत सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर सपा महासचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

संबंधित समाचार