बरेली: छात्रों ने की एमबीबीएस परीक्षा कराने की मांग
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का असर कम होने के बाद अब एमबीबीएस के छात्र भी परीक्षा कराने की मांग करने लगे हैं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 2016 बैच के छात्र वर्चुअल माध्यम से विश्वविद्यालय के अधिकारियों से संपर्क कर परीक्षा कराने की मांग की है। परीक्षा न होने से छात्रों की पढ़ाई पूरी नहीं …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का असर कम होने के बाद अब एमबीबीएस के छात्र भी परीक्षा कराने की मांग करने लगे हैं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 2016 बैच के छात्र वर्चुअल माध्यम से विश्वविद्यालय के अधिकारियों से संपर्क कर परीक्षा कराने की मांग की है। परीक्षा न होने से छात्रों की पढ़ाई पूरी नहीं हो पा रही है।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी मेडिकल कॉलेज व उनके कई छात्रों ने विश्वविद्यालय से इस संबंध में संपर्क किया है। बता दें कि एमबीबीएस की परीक्षा का शिड्यूल मार्च माह में तैयार किया गया था लेकिन इसे टाल दिया गया था।
उसके बाद फिर से परीक्षाओं को लेकर तैयारी शुरू हुई थी लेकिन कोरोना की वजह से एक बार फिर से परीक्षा पर रोक लगा दी गई थी। अभी तक परीक्षाओं को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं, इसकी वजह से छात्र परेशान हैं और परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं।
