बरेली: निजी अस्पताल की ओर से इलाज में लापरवाही पर दिव्यांग की मौत
बरेली, अमृत विचार। जिले में निजी अस्पतालों की मनमानी थमने का नाम नही ले रही है। गुरुवार को शहर के प्रेमनगर स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि बांके की छावनी निवासी 35 वर्षीय नरोत्तम पाठक दिव्यांग है। बीते शनिवार को बाथरुम में नहाने जाने के …
बरेली, अमृत विचार। जिले में निजी अस्पतालों की मनमानी थमने का नाम नही ले रही है। गुरुवार को शहर के प्रेमनगर स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि बांके की छावनी निवासी 35 वर्षीय नरोत्तम पाठक दिव्यांग है। बीते शनिवार को बाथरुम में नहाने जाने के दौरान पैर फिसलने से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। जिस पर परिजनों ने प्रेमनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
भर्ती के बाद चिकित्सक ने आपरेशन के लिए पंद्रह हजार रुपये जमा कराएं। आपरेशन करने के लिए गुरुवार को ओटी में लेकर गए। जहां अचानक नरोत्तम की तबीयत गंभीर होने लगी। जिसके बाद उनको मिनी बाईपास स्थित दूसरे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।
वहीं, परिजनों ने बताया कि रेफर करने के दौरान चिकित्सकों की ओर से पंद्रह हजार रुपये भी वापस कर दिए गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने नरोत्तम को मृत घोषित कर दिया।
