बरेली: बाइक सवार सिपाही को वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। खैलम गांव में बाइक सवार एक सिपाही को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे में घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक अलीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला …

बरेली, अमृत विचार। खैलम गांव में बाइक सवार एक सिपाही को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे में घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक अलीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसकी पोस्टिंग लखनऊ में थी। मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार