सीतापुर: युवक की गोली मारकर हत्या, अभियुक्त की गिरफ्तारी को पुलिस की 5 टीमें लगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के बनगढ़ा गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हत्यारा मौके से भाग निकला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी …

महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के बनगढ़ा गांव में शुक्रवार की दोपहर बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर हत्यारा मौके से भाग निकला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए  पुलिस की 5 टीमें लगा दी गई हैं।

महोली कोतवाली क्षेत्र के बनगढ़ा गांव निवासी मोहन (28) पुत्र राधे यादव शुक्रवार की दोपहर बाद घर से निकलकर गांव की ओर गया था। जहां उसकी देसी तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी भाग निकला। गोली की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। मोहन की हत्या की खबर पाते ही वहां ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

खबर पाकर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह व महोली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की और मृतक के परिवार सहित कई ग्रामीणों से पूछताछ की। जिसके बाद मृतक के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के ही निवासी कामता उर्फ कल्लू यादव ने मोहन की गोली मारकर हत्या कर दी है। कामता के खिलाफ मृतक के परिवार वालों तहरीर दे दी है।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या अभियुक्त व घटना कारणों का पता लगा रही है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह का कहना है कि मोहन की गोली मारकर हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने गांव के ही कामता को नामजद किया है। हत्या क्यों की गई है, इसको लेकर जांच की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 5 टीमें लगा दी गई है। जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

सीओ सिटी का कहना है कि मृतक व अभियुक्त दोनों घर से एक साथ ही निकले थे। घटना के पहले तक दोनोंं को एक साथ ही देखाा गया था। दोनोंं में कोई पुरानी रंजिश भी नहीं थी। संभवतः किसी बात को लेकर दोनों मेंं फौरी विवाद के बाद यह घटना घटित हो गई है।

संबंधित समाचार