बरेली: कोविड में अनाथ हुए बच्चों को मिलेगी कई तरह की मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अब ऐसे बच्चों को भी शामिल किया जाएगा जिनके माता-पिता या आय अर्जित करने वाले अभिभावक की कोविड-19 के चलते मृत्यु हो गई है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चे जिनकी देखभाल करने के लिए सिर्फ एक ही व्यक्ति बचा है उसे 4 हजार …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अब ऐसे बच्चों को भी शामिल किया जाएगा जिनके माता-पिता या आय अर्जित करने वाले अभिभावक की कोविड-19 के चलते मृत्यु हो गई है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चे जिनकी देखभाल करने के लिए सिर्फ एक ही व्यक्ति बचा है उसे 4 हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही 10 साल से कम उम्र के बच्चे जिनके मां-बाप कोई नहीं हैं प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा संचालित राजकीय बाल गृह में रखा जाएगा और उनकी देखभाल की जाएगी।

वहीं अव्यस्क बच्चियों को केंद्र सरकार द्वार संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित राजकीय बाल गृह बालिका व अटल आवासीय बालिका विद्यालयों में रखकर देखभाल व पढ़ाई की जाएगी। इसके साथ ही कोविड काल में अपने मां-बाप या दोनों में से किसी एक को या फिर आय अर्जित करने वाले अभिभावक को खो चुकी बालिकाओं की शादी के लिए प्रदेश सरकार द्वार 1 लाख 1 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा कोविड काल में अनाथ हुए बच्चे जो स्कूल अथवा कॉलेज में पढ़ने वाले व व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को टेबलेट व लैपटॉप दिए जाएंगे। अभी तक इस योजना में केवल उन बच्चों की सहायता की जा रही थी जिनके मां-बाप दोनों या दोनों में से किसी एक की कोविड काल में मृत्यु हुई है।

संबंधित समाचार