कंगना रनौत का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला को छलने का है आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मांड्या। अभिनेत्री कंगना रनौत के बॉडीगार्ड को एक महिला को धोखा देने के मामले में कर्नाटक के मांड्या से गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने मुंबई की एक महिला से शादी का वादा किया और बाद में धोखा दे दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मुंबई पुलिस की एक टीम शनिवार …

मांड्या। अभिनेत्री कंगना रनौत के बॉडीगार्ड को एक महिला को धोखा देने के मामले में कर्नाटक के मांड्या से गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने मुंबई की एक महिला से शादी का वादा किया और बाद में धोखा दे दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मुंबई पुलिस की एक टीम शनिवार को यहां पहुंची और कुमार हेगड़े को मांड्या के हेग्गाडाहल्ली से गिरफ्तार कर लिया।’’ उन्होंने बताया कि हेगड़े एक महिला से शादी का वादा कर  उसके साथ रहने लगा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह मुंबई से फरार हो गया और अपने पैतृक गांव हेग्गाडाहल्ली में रहने लगा।

महिला ने शिकायत में बताया है कि कुमार हेगड़े ने पहले शादी के लिए प्रपोज किया। इसके अलावा कुमार हेगड़े ने उससे लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कहा तो वह तैयार हो गई क्योंकि उसे इस बात की उम्मीद थी कि वह उनसे शादी करेगा। शिकायत में महिला ने यह भी बताया कि उसने फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया लेकिन कुमार हेगड़े ने इसके लिए मजबूर किया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुमार हेगड़े ने यह कहते हुए 50 हजार रुपये उधार लिए कि उसकी मां की तबीयत खराब है और उसे अपने होमटाउन जाना है। तब से वह उसके संपर्क में नहीं है।

 

संबंधित समाचार