लखनऊ में सामने आया लव जिहाद का केस, खुद को इंस्पेक्टर बताकर करता था हिन्‍दू युवती से शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में पुलिस ने लव जिहाद का केस दर्ज किया है। आरोपी अपने आप को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर हिन्दू युवतियों को पहले अपने जाल में फंसाता था उसके बाद उनसे शादी करता था। इंदिरानगर पुलिस ने लव जिहाद के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने धोखे से तीन तीन शादियां …

लखनऊ। राजधानी में पुलिस ने लव जिहाद का केस दर्ज किया है। आरोपी अपने आप को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर हिन्दू युवतियों को पहले अपने जाल में फंसाता था उसके बाद उनसे शादी करता था।

इंदिरानगर पुलिस ने लव जिहाद के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने धोखे से तीन तीन शादियां की है। इसके लिए वह अपने असली नाम की जगह आदित्य सिंह नाम का इस्तेमाल करता था और लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा लेता था।

जिसके बाद लड़कियों का ब्रेन वाश कर मुस्लिम रीति रिवाज से शादी करके उनका धर्मांतरण करवा देता था। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को एक पीड़िता ने आजमगढ़ निवासी आबिद हवारी उर्फ आदित्य सिंह के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसने धोखे से पहले पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए।

Lucknow
लखनऊ में सामने आया लव जिहाद का केस, खुद को इंस्पेक्टर बताकर करता था हिन्‍दू युवती से शादी(फोटो: सोशल मीडिया)

जबरन धर्मांतरण करवाया

इसके बाद उसे दबाव में लेकर जबरन धर्मांतरण करवा दिया और विशेष समुदाय के रीति रिवाज से शादी कर ली। अब वह उसे धोखा दे रहा है और उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।

यही नहीं पीड़िता ने बताया कि वह लगभग तीन साल से आजमगढ़ निवासी आबिद हवारी के संपर्क में थी। जिसके बावजूद अभी जल्दी में ही उसने एक और लड़की से शादी भी कर ली।

इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना एसआई वीरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई थी। इसके बाद रविवार को मूलतः आजमगढ़ व लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के रहने वाले आबिद हवारी को माही मेडिकल स्टोर चौराहा इंदिरानगर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Lucknow
लखनऊ में सामने आया लव जिहाद का केस, खुद को इंस्पेक्टर बताकर करता था हिन्‍दू युवती से शादी(फोटो: सोशल मीडिया)

पीड़िता को सच्चाई पता चली तो उड़ गये होश

पीड़िता ने बताया कि उसे जब सच्चाई पता चली तो उसको यकीन नहीं हुआ। आरोपी ने उसका जबरन धर्मांतरण करवा दिया और इसके साथ ही पीड़िता का नाम भी बदलवा दिया।

बकौल पीड़िता आरोपी से जब उसकी मुलाकात हुई तो आरोपी आबिद ने खुद का नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया। उसने बताया कि वह क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर के पद पर है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया। वहीं यह भी प्रकाश में आया है कि पीड़िता से उसने यह तीसरी शादी की थी।

संबंधित समाचार