लखनऊ: आजम खान की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, आईसीयू से सामान्य वार्ड में किये जाएंगे शिफ्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मेदान्ता हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की सोमवार को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई। उनकी सेहत में थोड़ा सुधार है। डॉक्टर उन्हें जल्द आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर देंगे। उनके ऑक्सीजन के स्तर में काफी सुधार हुआ है। पूर्व मंत्री के कोविड फाइब्रोसिस …

लखनऊ। मेदान्ता हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की सोमवार को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई। उनकी सेहत में थोड़ा सुधार है। डॉक्टर उन्हें जल्द आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर देंगे। उनके ऑक्सीजन के स्तर में काफी सुधार हुआ है।

पूर्व मंत्री के कोविड फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था। जिसकी वजह से गुर्दे में दिक्कत बढ़ गई थी। अब पूर्व मंत्री की सेहत नियंत्रण में है। विशेष डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।

पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की भी अच्छी है। आजम खान और उनके बेटे सीतापुर जेल में कोरोना पॉजिटिव आये थे। जेल उपचार चल रहा था लेकिन नौ मई को कोरोना संक्रमित आजम खान की तबीयत बिगड़ने पर सीतापुर के जेल प्रशासन ने उन्हें व उनके बेटे को मेदान्ता में भर्ती कराया था।

मेदान्ता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर बताते हैं कि आजम खान की सेहत में काफी सुधार है। उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें अब आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ़्ट किया जाएगा। गुर्दा रोग विशेषज्ञ और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग डॉक्टरों को निगरानी में इलाज चल रहा है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव
गुजरात में बारिश का कहर: 38 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए, सेना और NDRF मोर्चे पर; कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
26 जुलाई को सपा मनाएगी 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस', अखिलेश बोले- संविधान बचेगा तभी आरक्षण रहेगा सुरक्षित
भारत में मोटरस्पोर्ट को बड़ा बढ़ावा: FMSCI को मिला राष्ट्रीय खेल महासंघ का दर्जा, फॉर्मूला-1 वापसी की उम्मीदें तेज
Sitapur News: सतर्क लोको पायलट ने टाला बड़ा रेल हादसा, इंजन के नीचे फंसे युवक की बचाई जान; 20 मिनट रुकी रही ट्रेन