अलीगढ़ शराब कांडः 81 मौतों के बाद आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद हटाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर बढ़ता जा रहा है। अब तक यहां 81 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शासन ने आबकारी आयुक्त पी गुरू प्रसाद को हटाते हुए आईएएस अधिकारी रिग्जियान सैम्फिल को नया आबकारी आयुक्त बनाया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें …

लखनऊ।अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर बढ़ता जा रहा है। अब तक यहां 81 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शासन ने आबकारी आयुक्त पी गुरू प्रसाद को हटाते हुए आईएएस अधिकारी रिग्जियान सैम्फिल को नया आबकारी आयुक्त बनाया गया है।

इस संबंध में शासन ने आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि चौथे दिन भी अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक यहां 81 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

जिले में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर सात लोगों ने शराब से दम तोड़ दिया। हालांकि सीएमओ ने अब तक 25 मौतों की पुष्टि करते हुए अन्य मौतों को संदिग्ध बताया। एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत जहरीली शराब के सेवन गंभीर बनी हुई है।

​विभागीय जांच के आदेश जारी

उधर, शासन ने शराब कांड में लापरवाही उजागर होने पर संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा व उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ मंडल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है।

शराब कांड में 50 हजार का​ इनामी विपिन यादव गिरफ्तार

शराब कांड के आरोपी और 50 हजार के इनामी विपिन यादव ने पुलिस को पूछताछ में जहरीली शराब तैयार करने और मिथाइल एल्कोहल की सप्लाई के संबंध में बड़े खुलासे किए। जिसके बाद पुलिस, प्रशासन, आबकारी की संयुक्त टीमों ने तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र में वरदान इंक प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। जहां से 203 ड्रम एथाइल एल्कोहल, स्प्रिट व कई हानिकारक केमिकल बरामद किए गए हैं।

16 ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त

अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि प्रशासन ने लाइसेंसी शराब ठेकेदारों की 16 दुकानों को निरस्त कर दिया है। जिसमें जिले भर की देशी, विदेशी शराब व बीयर की दुकानें शामिल हैं। इनकी अन्य दुकानों को भी चिन्हित कराया जा रहा है। अब तक 25 मौतों की पुष्टि हो सकी है। इसके अलावा जो अन्य मौतें हुई हैं, उनका बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

 

संबंधित समाचार