बदायूं: सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं,अमृत विचार। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। थाना मूसाझाग क्षेत्र में किसरुआ गोदाम के पास खड़े ट्रक में दो अलग-अलग बाइक घुस गईं। एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी ट्रक में घुसी दूसरी बाइक …

बदायूं,अमृत विचार। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। थाना मूसाझाग क्षेत्र में किसरुआ गोदाम के पास खड़े ट्रक में दो अलग-अलग बाइक घुस गईं। एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी ट्रक में घुसी दूसरी बाइक में एक युवक की मौत हो गई। वहीं थाना अलापुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर एक युवक की मौत हो गई। उसके शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव खेड़ बुजुर्ग निवासी अमित मौर्या (24) गांव में ही अपने दोस्त हृदेश मौर्य (23) के साथ रविवार शाम को थाना मूसाझाग क्षेत्र में अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने गए थे। लौटते समय रात करीब 11 बजे किसरुआ गोदाम के पास सामने से आए वाहन से बचने के चक्कर में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया। जबकि हृदेश का गंभीर हालत में उपचार किया जा रहा है।

उधर रात करीब नौ बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरुऊ निवासी मोहम्मद मुनीश (40) पुत्र मोहम्मद इस्लाम किसरुआ में किसी को खाना देने गया था। वहां से गुटखा लेने के लिए आमगांव चला गया। लौटते समय मुनीश की बाइक भी उसी ट्रक में घुस गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव को जिला अस्पताल मार्चरी भिजवा दिया। उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम
अजय प्राइवेट काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी करीब चार साल पहले क्षेत्र के ही गांव चौधरी सराय निवासी भावना से शादी हुई थी। अजय के दो साल की बेटी समीक्षा है। पति की मौत भावना बदहवास हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है।

लाकडाउन में दिल्ली से मुनीश आ गया था गांव
मुनीश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। लाकडाउन लगने के बाद वह दिल्ली से घर लौट आया था। तब से वह खाली बैठा था। उसकी पत्नी यासमीन विवाद होने पर तीन साल पहले अपने बेटी के साथ मायके चली गई थी। तब से वापस नहीं आई थी। मुनीश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वाहन से कुचलकर युवक की मौत
अलापुर। रविवार रात एमएफ हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी थाना पुलिस को तब हुई जब वह रोड पर गश्त कर रही थी। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जब वह रोड गश्त पर थे तब एमएफ हाईवे पर स्थित सरकारी गेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति खून से लतपथ पड़ा दिखाई दिया। पास पहुंचे तो शव को देखने पर लगा कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया है। चेहरा बुरी तरह से कुचल गया था। जिससे उसको पहचाना जाना मुशिकल था।

पुलिस ने बताया कि मृतक नीली जींस पहन रखी थी। शव के पास ही कच्ची शराब से भरी एक थैली पड़ी थी। साथ उसकी नीले रंग की रेडीमेड शर्ट मौके पर पड़ी मिली। पुलिस ने शव के शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि अज्ञात के वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार