बरेली: कोरोना की दूसरी लहर ने पॉश इलाकों में ढाया कहर, जानें कहां मिले कितने संक्रमित
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में शहर के चार इलाकों में संक्रमण का कहर अधिक रहा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी दैनिक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार जिले में अप्रैल में 15,030 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण का फैलाव पता करने के लिए विश्लेषण किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में शहर के चार इलाकों में संक्रमण का कहर अधिक रहा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी दैनिक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार जिले में अप्रैल में 15,030 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण का फैलाव पता करने के लिए विश्लेषण किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पॉश इलाकों में अधिक कांटेक्ट ट्रेसिंग व आमजन की जागरुकता की वजह से अधिक संख्या में होने वाली जांचों से ही अधिक संख्या में संक्रमित निकले हैं।
20 दिनों में 29 इलाकों में मिले संक्रमित
इज्जतनगर 1054, प्रेमनगर 889, आशुतोष सिटी में 52, बसंत विहार में 31, हार्टमैन क्षेत्र में 104, कर्मचारी नगर में 37, नगरिया परीक्षित में 25, शास्त्रीनगर में 54, वीर सावरकर नगर में 23, जगतपुर में 65, संजयनगर मे 65, बिहारीपुर सिविल लाइंस में 75, सिविल लाइंस में 127, भरतौल में 45, कैंट क्षेत्र में 85, कांधरपुर में 19, मोहनपुर नकटिया में 25, चाहबाई में 85, ख्वाजा कुतुब में 13, मलूकपुर में 15, किला छावनी में 19, गुलाबनगर में 45, इंदिरानगर में 87, राजेंद्रनगर में 337, सुर्खा वानखाना में 34, सीबीगंज में 21, गणेशनगर में 27 और सुभाषनगर क्षेत्र में 754 लोग संक्रमित हुए हैं।
