गोंडा: सिलेंडर ब्लास्ट से गिरा मकान, आठ की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में सिलेंडर विस्फोट से मकान की छत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात टिकरी गांव में नूरल हसन के घर में जोरदार धमाका हुआ और मकान …

गोंडा। गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में सिलेंडर विस्फोट से मकान की छत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात टिकरी गांव में नूरल हसन के घर में जोरदार धमाका हुआ और मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटवाकर पीड़ितों को बाहर निकलवाया और अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने इनमें आठ को मृत घोषित कर दिया जबकि सात की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में दो पुरुष ,दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। एसपी संतोष कुमार मिश्र आईजी राकेश सिंह मौके पर कैंप कर रहे हैं।

एक जेसीबी और पोकलैंड मशीन से मलबे को हटाया गया है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया घरेलू सिलेंडर के विस्फोट से छत गिरना बताया जा रहा है। फिलहाल घटना की गहराई से छानबीन की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं।

संबंधित समाचार