उन्नाव: ब्रह्माकुमारी संस्था के आश्रम में धमाका, मूर्ति बना रहे शिल्पकार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आ रही है। यहां सदर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला इंद्रा नगर में ब्रह्माकुमारी संस्था के निर्माणाधीन आश्रम में बुधवार की दोपहर अचानक ब्लास्ट हो गया। इस दौरान आश्रम में मूर्ति बना रहे शिल्पकार की मौत हो गई। मूर्ति बनाने में उपयोग किए जा रहे केमिकल …

उन्नाव। इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के उन्नाव से आ रही है। यहां सदर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला इंद्रा नगर में ब्रह्माकुमारी संस्था के निर्माणाधीन आश्रम में बुधवार की दोपहर अचानक ब्लास्ट हो गया।

इस दौरान आश्रम में मूर्ति बना रहे शिल्पकार की मौत हो गई। मूर्ति बनाने में उपयोग किए जा रहे केमिकल के गलत मिश्रण से विस्फोट होने से हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, अभी तक कोई भी विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।

प्रथम दृष्टया विस्फोट वहां रखे केमिकल की वजह से होना माना जा रहा है। गंभीर घायल शिल्पकार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इमरजेंसी के डाक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार