बरेली: मोबाइल दिखाकर चिढ़ाने पर हो गया बवाल, दो पक्षों में मारपीट…जमकर हुआ पथराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मोबाइल दिखाकर चिढ़ाने को लेकर दो समुदाय के लोग रात में आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इससे वहां पर हंगामा मच गया। पुलिस ने एक घायल का मेडिकल कराकर दूसरे समुदाय के चार लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद से पुलिस आरोपियों को …

बरेली,अमृत विचार। मोबाइल दिखाकर चिढ़ाने को लेकर दो समुदाय के लोग रात में आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। इससे वहां पर हंगामा मच गया। पुलिस ने एक घायल का मेडिकल कराकर दूसरे समुदाय के चार लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद से पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

बारादरी के जगतपुर पनबड़िया निवासी सलीम ने बताया कि उनका बेटा आरिश मंगलवार की रात ठेले पर सामान लेने जा रहा था। इसी बीच वहीं के रहने वाले राहुल ने उसे अपना मोबाइल दिखाते हुए चिढ़ाना शुरू कर दिया। विरोध पर राहुल ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसके बाद आरिश अपने घर चला आया।

आरोप है कि देर रात राहुल उसका भाई गौरव और साथी बिल्ला और आसू आरिश के घर पर पहुंच गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख दोनों पक्ष के लोग जुट गए और एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। मारपीट में आरिश लहूलुहान हो गया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है।

“पनबड़िया में दो समुदाय के बीच में विवाद हुआ था। पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार