फतेहपुर: लापता छात्र के पिता से मांगी 20 लाख की फिरौती, खुलासे के लिए पुलिस ने की टीमें गठित
फतेहपुर। दो दिन पूर्व मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव से गायब हुए किशोर की थाने में दर्ज कराई गई गुमशुदगी में नाटकीय मोड़ आया है। इकलौते पुत्र को मुक्त करने के लिए बीस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। इससे जहां परिजनों का हाल बेहाल है वहीं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन …
फतेहपुर। दो दिन पूर्व मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव से गायब हुए किशोर की थाने में दर्ज कराई गई गुमशुदगी में नाटकीय मोड़ आया है। इकलौते पुत्र को मुक्त करने के लिए बीस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। इससे जहां परिजनों का हाल बेहाल है वहीं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई थानों की फोर्स को लगाया गया है।
पिता सुनील बाबू उर्फ लाला के अनुसार उनका बेटा शिवकांत(13) गांव के ही प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात में पढ़ाई करता है।
एक जून दिन मंगलवार को रात 8 बजे से घर से पेशाब करने के लिए शिवकांत बाहर निकला लेकिन वह लौटा नहीं तो परिजनों ने रात में ही गांव गली में खोजबीन की।
मलवा में गुमशुदगी की दी तहरीर
दूसरे दिन बुधवार को क्षेत्रीय थाना मलवा में गुमशुदगी की तहरीर दी। लेकिन आज दो दिन बाद अचानक पिता के फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया कि 20 लाख रुपए फिरौती की व्यवस्था कर ले नहीं तो अपने लड़के को खो देंगे। पिता ने इस बात की जानकारी स्थानीय थाने में दी ।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह अनुसार नंबर सर्विलांस में लगा दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही घटना का आवरण किया जाएगा। हमारे साथ साथ जिले की कई टीम भी काम कर रही है। अपरहृत की मां रानी देवी व बहन अनामिका का शिवकांत के अपहरण से रो रो कर बुरा हाल हैं।
मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार सिंह ने परिजनों से पूछताछ की व जिले से टीम गठित कर जांच में लगाया। अपहृत के पिता की आरती की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है जीविकोपार्जन हेतु ई रिक्शा चलाते थे कोविड में एक स्थानीय फैक्ट्री में हेल्पर की नौकरी कर रहे हैं। घटना के खुलासे के लिए बिंदकी, कल्यान पुर सहित कई थानों की फोर्स लगातार दविशें दे रही है ।
