बरेली: शुक्रवार से खुलेगी सर्जिकल ओपीडी, सामान्य मरीजों को करना होगा इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में एक बार फिर से मरीजों की भीड़ दिखाई देगी। एक माह से अधिक समय से बंद चल रही जिला अस्पताल में शुक्रवार से सर्जिकल ओपीडी शुरू हो जाएगी। वर्तमान में केवल ईएनटी (कान, नाक व गला) और आंख की ही ओपीडी चल रही थी। अन्य बीमारियों के चिकित्सकों की …

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में एक बार फिर से मरीजों की भीड़ दिखाई देगी। एक माह से अधिक समय से बंद चल रही जिला अस्पताल में शुक्रवार से सर्जिकल ओपीडी शुरू हो जाएगी। वर्तमान में केवल ईएनटी (कान, नाक व गला) और आंख की ही ओपीडी चल रही थी। अन्य बीमारियों के चिकित्सकों की ओपीडी बंद रहेगी।

जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। जिला अस्पताल में टेलीमेडीसिन के जरिए लोगों को इलाज दिया जा रहा था। प्राइवेट चिकित्सक के अस्पताल भी बंद चल रहे हैं। इसकी वजह से मरीजों को इलाज कराने में काफी दिक्कतें आ रही थी।

पहले रोजाना चार सौ मरीज आते थे
लॉकडाउन से पहले की बात की जाए तो इन दोनों जगहों पर करीब 300 से 400 मरीजों का ऑपरेशन किया जाता था,इसमे करीब 200 आंख व इतने ही नाक, कान गला की समस्या के मरीज आते थे। इन मरीजों को अस्पताल में जांच के साथ निशुल्क दवाएं दी जाती है।

भर्ती की रहेगी सुविधा
जिला अस्पताल के एडीएसआईसी डा. सुबोध का कहना है कि ओपीडी सेवा शुरू होने के साथ ही भर्ती करने की भी सुविधा रहेगी। अगर ओपीडी में कोई गंभीर मरीज आता है तो उसकी पहले कोविड की जांच कराई जाएगी। उसके बाद अन्य जांचों के साथ हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

“जिला अस्पताल में कमरा संख्या चार व पांच में ओपीडी सेवा शुरू हो रही है। आंख व ईएनटी के चिकित्सक सोमवार आठ बजे से दो बजे तक मरीजों को देखेंगे। अन्य बीमारियों की सेवाएं बंद रहेंगी।” -डा. सुबोध शर्मा, मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख चिकित्सक, जिला अस्पताल

संबंधित समाचार