पुलिस को फोन कर दी मोदी को जान से मारने की धमकी, पकड़ा गया तो बोला- ‘जेल जाना चाहता है, वहीं मन लगता है’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन कर कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले 22 वर्षीय शख्स को उत्तरपूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार आरोपी की पहचान सलमान उर्फ अरमान के …

नई दिल्ली। पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में फोन कर कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले 22 वर्षीय शख्स को उत्तरपूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार आरोपी की पहचान सलमान उर्फ अरमान के तौर पर की गई है और आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने इसलिए फोन किया क्योंकि वह जेल जाना चाहता है। उन्होंने बताया कि वह नशे का आदी है और उसे बाल सुधार गृह से रिहा किया गया था। अधिकारियों के अनुसार उसे 2018 में हत्या के एक मामले में यहां भेजा गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बृहस्पतिवार आधीरात को 112 नंबर पर पीसीआर को फोन किया और प्रधानमंत्री मोदी को जान से मारने की धमकी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस नंबर से फोन आया था उसका तुरंत पता लगा लिया गया और जिला पुलिस ईकाई के साथ नंबर साझा किया गया जिसने फोन करने वाले व्यक्ति के खजूरी खास में होने का पता लगाया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सलमान फोन करने के वक्त नशे में था। उसके पिता ने रात करीब दस बजे उसे डांटा था।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने इसलिए फोन किया क्योंकि वह जेल जाना चाहता है। यह पूछने पर कि जेल क्यों जाना चाहता है, इस पर उसने कहा, वहीं मन लगता है मेरा।

उन्होंने कहा कि सलमान ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे नशे की लत है और उसने बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे थोड़ा नशा किया था। पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कोई कानूनी कार्रवाई करने से पहले प्रोटोकॉल के मुताबिक खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों के साथ उससे पूछताछ करेंगे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव