बरेली: पहले प्रेमजाल में फंसाकर करते हैं शादी, फिर होता है ब्लैकमेल करके वसूली का खेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। झूठे प्रेम के जाल में फंसाकर फर्जी शादी करने के बाद अलग-अलग जिलों में लोगों से लाखों की वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक ही परिवार के करीब छह लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करके लाखों की वसूली करते हैं। आरोपियों के खिलाफ दूसरे जिलों …

बरेली,अमृत विचार। झूठे प्रेम के जाल में फंसाकर फर्जी शादी करने के बाद अलग-अलग जिलों में लोगों से लाखों की वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक ही परिवार के करीब छह लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करके लाखों की वसूली करते हैं। आरोपियों के खिलाफ दूसरे जिलों में भी अलग-अलग पीड़ितों द्वारा मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। ताजा मामला बरेली में सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत पत्र दिया है।

थाना बारादरी स्थित मोहल्ला जोगी नवादा के निवासी अंकित राठौर पुत्र शंकर लाल राठौर ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यलय में पहुंचकर झूठे प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने और ब्लैकमेल करने के आरोप में अधिकारियों से शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि उसके भाई अरुण सिंह का विवाह पिछली साल 25 नवंबर को गोला गोकर्णनाथ जिला खीरी की रहने वाली एक महिला के साथ हुआ था। 29 अप्रैल को उसकी साली अपने घर से अकेली बरेली चली आई और घर पीड़ित के घर पहुंच गई।

शहर में लॉकडाउन के चलते वापस न जा पाने की वजह से आरोपी वहीं रुक गई। 5 मई की रात पीड़ित अपने पिता के साथ कमरे में लेटा था तभी आरोपी वहां पहुंची और पीड़ित से प्रेम करने की बात कहते हुए शादी करने का दबाव बनाने लगी। घर वालों द्वारा विरोध करने पर आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। इसके बाद आरोपी की बड़ी बहन जो जोगी नवादा में ही रहती है। पीड़ित को अपने घर बुलाया और वहां से आरोपी के भाइयों के साथ मिलकर पीड़ित को धोपेश्वरनाथ मंदिर ले गए और जबरन आरोपी से शादी करा दी।

पीड़ित ने बताया कि 26 मई की शाम 4 बजे आरोपी ने पीड़ित पर बिलसंडा की ओर जाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी साथ ही पीड़ित का मोबाइल व पर्स भी छीन लिया। बीसलपुर चौराहे के पास आरोपी पर शक होने पर पीड़ित मौका पाते ही स्कूटी छोड़कर भागा और पास के एक गांव भरकनिया पहुंच गया। किसी तरह 6 जून को अपने घर पहुंचा और घर वालों को सारी बात बताई।

पीड़ित ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार वाले पीड़ित से 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने परिजनों के साथ जाकर एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

दूसरे जिलों में भी आरोपियों पर दर्ज हैं मुकदमे
पीड़ित के भाई व अन्य लोगों ने जब आरोपियों के निवास स्थान जाकर परिवार वालों के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी व उसके परिवार वाले पहले भी ऐसे कांड कर चुके हैं। पता लगाने पर जानकारी मिली कि शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के निवासी रवि राठौर पुत्र रोशन लाल के साथ भी 24 मई 2019 को शादी हुई थी जिसके बाद आरोपी ने अपने पति को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपए की वसूली की। आरोपी के खिलाफ इसका मुकदमा थाना सदर बाजार में दर्ज है। वहीं थाना गोला गोकर्णनाथ के निवासी महेश राठौर के साथ भी आरोपी ने ऐसा ही किया और 7 लाख रुपए ऐंठ लिए। जिसका मामला थाने में काफी समय से दर्ज है।

संबंधित समाचार