बरेली: अशोका फोम के मालिक के भतीजे से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। अशोका फोम हाउस के मालिक के भतीजे से फोन पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को दिल्ली के गैंगस्टर का सदस्य होने की बात कही और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान कारोबारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस …

बरेली,अमृत विचार। अशोका फोम हाउस के मालिक के भतीजे से फोन पर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को दिल्ली के गैंगस्टर का सदस्य होने की बात कही और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान कारोबारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

पुलिस ने मोबाइल नंबर और पासबुक पर दर्ज खाता नंबर से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो तमंचे, एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी।

नमन गोयल पुत्र योगेश गोयल रामपुर गार्डन में रहते हैं। वह अशोका फोम के मालिक अशोक गोयल के भतीजे हैं। नमन ने पुलिस से शिकायत की कि 2 जून की रात 8:10 बजे उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आयी। उसने अपना नाम नीरज तिवारी बताया और खुद को दिल्ली का गैंगस्टर का साथी बता रहा था। उसने फोन पर धमकी दी कि 50 लाख रुपए का इंतजाम करके दो, नहीं तो जान से मार दूंगा। यदि पुलिस को सूचना दी तो अच्छा नहीं होगा।

धमकी भरा फोन आने की सूचना उन्होंने परिवार को दी। उसके बाद कई बार उन्हें धमकी दी गईं। नमन के व्हाट्सएप नंबर पर आरोपी ने अपना तमंचे के साथ फोटो, बैंक की पासबुक की फोटो भी भेजी। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने पासबुक पर लिखे पते के आधार पर उसे ट्रेस किया।

जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहले छेड़छाड़ के मामले में तिहाड़ जेल जा चुका है। उसने इंटरनेट से कारोबारी का मोबाइल नंबर लिया था। उसे तमंचे रखने का शौक है। पुलिस उससे अन्य लोगों से धमकी मांगने के मामले में भी पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार